उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ नकली देसी शराब की फैक्टरी के मामले में ऊधम सिंह नगर में दो आबकारी निरीक्षक समेत 6 निलंबित।

उधम सिंह नगर न्यूज़ – ऊधमसिंह नगर जिले के रोशनापुर गांव में नकली देसी शराब की फैक्टरी पकड़े जाने के बाद आबकारी आयुक्त हरिचंद सेमवाल ने दो आबकारी निरीक्षक व उप आबकारी निरीक्षक समेत छह लोगों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इन सभी पर दायित्व निर्वहन में लापरवाही बरतने का आरोप है और साथ ही अवैध देसी शराब बनाने में अल्कोहल की आपूर्ति के आरोप में काशीपुर स्थित मैसर्स आईजीएल से भी तीन दिन में जवाब मांगा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक खाई में गिरी; एक की मौत, चालक हिरासत में

आबकारी आयुक्त के मुताबिक, नकली देसी शराब की फैक्टरी का मामला कार्यक्षेत्र में होने और दायित्व निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में आबकारी निरीक्षक मोहन सिंह कोरंगा, प्रधान आबकारी सिपाही नितिन कुमार, आबकारी सिपाही जगवती व धर्म सिंह निलंबित हुए।

साथ ही प्रवर्तन कार्य में ढिलाई बरतने पर काशीपुर में अतिरिक्त प्रभार देख रहे आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह और ऊधमसिंह नगर के जिला प्रवर्तन में तैनात उप आबकारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार को निलंबित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- दशहरे के मौके पर घोषित हुई बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि, अब दर्शन के लिए बस एक माह

आईजीएल को लाइसेंस रद करने की दी चेतावनी

आबकारी आयुक्त ने नकली अवैध देसी शराब बनाने के लिए अल्कोहल की आपूर्ति करने के आरोप में काशीपुर की मैसर्स आईजीएल का लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी है। उससे तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  UPI Payment- तो क्या आपकी यूपीआई आईडी हो जायेगी बंद, सरकार ने 31 दिसंबर तक का दिया समय, जाने क्यों.?

संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसे विधिसम्मत कार्यवाही की हिदायत दी गई है। नोटिस में मीडिया की खबरों के हवाले से कहा गया है कि आईजीएल काशीपुर में उत्पादित इथाइल अल्कोहल की आपूर्ति देश के विभिन्न स्थानों में ट्रकों से होती है। उसी तरीके से अवैध देसी शराब बनाने वालों को भी आपूर्ति की जा रही थी।