उत्तराखण्डमौसममौसम

देहरादून -(बड़ी खबर) मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) का अलर्ट, इन 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Dehradun, Nowcast For Uttarakhand State: उत्तराखंड राज्य में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी कर उत्तराखंड राज्य के 10 जनपदों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने इन 10 जनपदों में गरज – चमक के साथ हल्की बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में नर्सिंग कॉलेज की छात्रा की हुई मौत, इस हालत में मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम।

आईएमडी द्वारा जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य के देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर और, पिथौरागढ़ जिले में अगले तीन घंटे कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा इन जनपदों में कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने एक नाबालिग किशोर को दबोचा।

आईएमडी ने इन जनपदों में बिजली चमकने के दौरान एडवाइजरी जारी कर बताया कि बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है। इस दौरान सुरक्षित स्थानों में शरण लें। पेड़ों के नीचे खड़े न हो। मवेशियों को बाहर न बांधे। इस दौरान विद्युत संचालन करने वाली वस्तुओं से दूर रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- यहाँ रेल पटरी में युवक का दो हिस्सों में कटा शव हुआ था बरामद, इस क्षेत्र का रहने वाला निकाला मृतक युवक, पढ़े खबर