उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- (बड़ी खबर) पुलिस महकमे में इन अधिकारियों के हुए तबादले, किसे मिली कहां की कमान, यहां देखें सूची

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड पुलिस महकमे में आखिरकार लंबे समय से प्रस्तावित तबादले हो गए है। सुखबीर सिंह नायक आईआरबी नैनीताल से पुलिस उपमहानिरीक्षक अधिसूचना बनाए गए हैं। अल्मोड़ा के कप्तान रहे रामचंद्र राजगुरु को आईआरबी प्रथम रामनगर लाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- हैदराबाद के सलमान खान ने हल्द्वानी के हिंसा वाले क्षेत्र में घूम घूमकर बांटे पैसे, उपद्रवियों के लिए की फंडिंग, पुलिस ने मांगे दस्तावेज

देवेंद्र पींचा अल्मोड़ा के नए कप्तान होंगे जबकि अजय गणपति कुमार पुलिस अधीक्षक रेलवे से चंपावत जिले के नए कप्तान बनाए गए हैं। कमलेश उपाध्याय जो कि एसपी देहात देहरादून के पद पर तैनात थी, अब वह देहरादून में ही पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था बनाई गई है। इनकी तैनाती पुलिस मुख्यालय पर होगी। राजधानी की एसपी सिटी रही सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक रेलवे हरिद्वार बनाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-काशीपुर मार्ग पर चिल्कियां के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, बाल-बाल बचे चालक

प्रमोद कुमार पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून बनाए गए हैं। लोक जीत सिंह सीबीसीआईडी से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून के पद पर तैनाती पाने में सफल रहे। इसके अलावा पंकज गैरोला को एसपी क्राइम हरिद्वार की कमान मिली। वहीं मनोज ठाकुर एएसपी हरिद्वार के पद से खंड अधिकारी सीआईडी देहरादून के पद पर लाए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून – (बड़ी खबर) यहाँ लापरवाही पाए जाने पर हुई निलंबित की कार्यवाही, पढ़े पूरी खबर