उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून -(बड़ी खबर) प्रदेश के कई PCS अधिकारियों के हुए स्थानांतरण, पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है शासन ने कई पीसीएस अधिकारियों के तबादला सूची जारी की है। कई बड़े अधिकारियों के पदों में शासन ने आज फेरबदल कर दिया,जिसकी सूची जारी कर दी गई है।

उत्तराखंड शासन ने पीसीएस अफसरों के तबादलों की सूची जारी की है। तबादला सूची में राजधानी देहरादून, गढ़वाल तथा शासन में तैनात अफसर शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने आज अपने संसदीय क्षेत्र लालकुआं में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।


किशन सिंह नेगी को विशेष भूमि अध्यप्ति अधिकारी के पद से हटाते हुए उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी दी।

मुक्ता मिश्रा को संयुक्त निदेशक शहरी विकास के अलावा उपमुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- यहाँ कलश यात्रा के दौरान ध्वज लेकर चल रहे दो सगे भाई हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से हुए घायल, दोनों घायलों को हल्द्वानी के अस्पताल में किया भर्ती

स्मृता परमार को उपसचिव उत्तराखंड सूचना आयोग से हटाते हुए विशेष भूमि अध्यप्ति अधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी दी।


राहुल कुमार गोयल को नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश से हटाया गया ह,उन्हें गढ़वाल मंडल के आयुक्त कार्यालय में सम्बद्ध किया गया।

शैलेश सिंह नेगी को डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी से हटाते हुए नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश की जिम्मेदारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में एक माह में 16 करोड़ से अधिक की शराब, मादक पदार्थ व नगदी की बरामद, यहाँ सब से ज्यादा हुई जब्ती

चतर सिंह चौहान को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी के पद से हटाते हुए डिप्टी कलेक्टर पौड़ी बनाया गया ।
युक्ता मिश्रा को डिप्टी कलेक्टर देहरादून से डिप्टी कलेक्टर पौड़ी के लिए भेजा गया ।

अबरार अहमद को पौड़ी से डिप्टी कलेक्टर चमोली भेजा गया।

नवाजिश खालिक को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी से हटाते हुए डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई।