उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

देहरादून-(बड़ी खबर) मौसम विभाग ने अगले 2 दिन प्रदेश में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

देहरादून, उत्तराखंड weather अर्लट- उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले दो-तीन दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।


मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में अगले 48 घंटे गरज के साथ बारिश- ओलावृष्टि और तेज झक्कड़ हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

30 और 31 मई को ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 30 मई को गढ़वाल मंडल के अनेक स्थानों और कुमाऊं मंडल के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं राज्य के कुछ स्थानों में गर्जन के साथ बिजली चमकने ,ओलावृष्टि ,वज्रपात और मैदानी क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ दून इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित कैरियर टाउन इंटर-स्कूल प्रतियोगिता को सम्बोधित करते मंत्री गणेश जोशी

वही मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 31 मई को राज्य के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गरज चमक के साथ वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है वहीं राज्य के कुछ स्थानों में गर्जन के साथ बिजली चमकने ,ओलावृष्टि ,वज्रपात और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है। जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर एतिहाद बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-(बड़ी खबर) नैनीताल जिले की सभी ग्राम सभाओं में 5 जुलाई से 28 जुलाई तक खुली बैठको का आयोजन होगा, बनेंगे प्रमाण पत्र

मसूरी में बारिश के साथ गिरे ओले , मई महीने में सर्दी का एहसास

देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी में भारी ओलावृष्टि और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भारी ओलावृष्टि से मसूरी ने सफेद चादर ओढ़ ली मसूरी में मौजूद पर्यटक इस ओलावृष्टि को बर्फ समझ कर जमकर आनंद लेते हुए नजर आए ओलावृष्टि और बारिश होने से तापमान में आई गिरावट के बाद ठंडक काफी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 24 व्यावसायिक गैस सिलिंडर जब्त,कालाबाजारी का शक, चालक पर एफआईआर दर्ज