उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून-(बड़ी खबर) प्रदेश के विभिन्न जनपदों में इस तारीख से शुरू होगी होमगार्ड की भर्ती।

देहरादून न्यूज़– राज्य के विभिन्न जनपदों में 1 सितंबर 2023 से 320 महिलाओं ने वार्ड और 10 प्लाटून कमांडरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। वही कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर इसकी घोषणा की गई थी। अब शासन ने इसकी मंजूरी भी दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में विकेण्ड के दौरान भारी वाहन हेतु यातायात डायवर्जन प्लान

वही उत्तराखंड के 10 जिलों में पहली बार होमगार्ड की महिला प्लाटून की भर्ती खोली जाएंगी। पहले चरण में टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर और उधम सिंह नगर में भर्ती होगी। जबकि दूसरे चरण में चंपावत पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  राइका मोतीनगर के छात्र प्रियांशु को स्वरचित कविता प्रतियोगिता में राज्य में तीसरा स्थान, 14 सितंबर को सीएम पुष्कर धामी द्वारा किया जाएगा सम्मानित

उन्होंने बताया कि आगामी 3 अगस्त को भर्ती की विज्ञप्ति जारी होगी ओर 1 सितंबर से प्रथम चरण वाले जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 30 अंकों की होगी। इस प्रकार कुल परीक्षा 60 अंकों की होगी। यह भर्ती अक्टूबर के पहले सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी। इसके अलावा होमगार्ड के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 से अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है। शैक्षिक आहर्ता न्यूनतम दसवीं होगी जिसके लिए 10 अंक अन्य जैसे एनसीसी के लिए अधिकतम 5 अंक, कुशल खिलाड़ी के लिए 5 अंक, कुशल वाहन चालक के लिए 5 अंक निर्धारित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- चुनाव से पहले पुलिस ने 97 पेटी शराब पकड़ी, 24 तस्करो को किया गिरफ्तार, नैनीताल जिले में आचार संहिता का सख्ती से पालन