उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून -(बड़ी खबर) राज्य सरकार ने नये साल पर कर्मचारियों को दिया तोहफा

  • राज्य सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों के कर्मचारियों का रुका हुआ महंगाई भत्ता बढ़ाया
  • पांचवा एवं छठवां वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों के साथ ही सातवां पुनरीक्षित वेतमान आहरित कर रहे कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

देहरादून – राज्य सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों एवं निगमों के प्रशासनिक विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का रुका हुआ महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) स्नातक में दाखिले के लिए एक बार फिर खुलेगा समर्थ पोर्टल

सचिव विनय शंकर पाण्डेय की ओर से जारी आदेशों का लाभ पांचवा एवं छठवां वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों के साथ ही सातवां पुनरीक्षित वेतमान आहरित कर रहे कर्मचारियों को मिलेगा। कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 जुलाई 2022 एवं 1 जनवरी 2023 से मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) आखिरकार प्रशासन और प्राधिकरण ने ध्वस्त किए दो बड़े अवैध निर्माण,


सातवां पुनरीक्षित वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत किया गया है।

पांचवां एवं छठवां वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 212 प्रतिशत से 221 प्रतिशत एवं 396 प्रतिशत से बढ़ाकर 412 प्रतिशत क्रमशः किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - यहाँ तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डिलीवरी बॉय को कुचला, हुई मौत


साथ ही छठवां वेतनमान ले रहे जिन कर्मचारियों को 1 जुलाई 2022 से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, उनका भत्ता 203 प्रतिशत से बढ़ाकर 212 प्रतिशत किया गया है।