उत्तराखण्डकुमाऊं,

बेरिपड़ाव में तेज रफ्तार का कहर: डंपर की चपेट में स्कूटी सवार युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हल्दूचौड़ न्यूज़– लालकुआं-काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर तेज रफ्तार का गवाह बना। शनिवार सुबह बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर चौमवाल निवासी 30 वर्षीय कार्तिक कांडपाल पुत्र कृष्ण नन्द कांडपाल शनिवार सुबह करीब 10 बजे स्कूटी से हल्दूचौड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव की 25 वर्षीय नेहा कांडपाल, पुत्री पुष्कर कांडपाल ने उनसे लिफ्ट ली और स्कूटी पर साथ बैठ गई। बताया जा रहा है कि नेहा अशोक लीलैंड कंपनी में कार्यरत है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ प्रशिक्षण कार्यशाला से नदारद रहे 4 मास्टर ट्रेनर, अब होगी FIR, जिला निर्वाचन विभाग ने दिए कार्यवाही के निर्देश

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही दोनों गांव की सड़क से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़े और आगे चल रहे डंपर (यूके 01-सीए 3035) को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और डंपर के नीचे जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार्तिक का सिर डंपर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं नेहा के सिर पर गंभीर चोट आई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की गर्जी जेसीबी, कई झुग्गियो सहित दुकानों को किया ध्वस्त

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य में इतने पदों में जल्द होगी होमगार्ड की बंपर भर्ती, भर्ती में नही होगी लिखित परीक्षा, पढ़े पूरी खबर।

 

 

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है।