उत्तराखण्डमौसममौसम

देहरादून -(बड़ी खबर) राज्य में बदलेगा आज से मौसम का मिजाज, कई पहाड़ी जिलों में बारिश- बर्फबारी के आसर

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार से मौसम बदलेगा। बिना बारिश और बर्फबारी के पड़ रही सूखी ठंड से निजात मिलने की उम्मीद है।

30 जनवरी को पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी तो 31 जनवरी से दो फरवरी तक पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग न्यूज़) 5 दिन बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई शुरू, सरकार का दावा- घरेलू उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं

मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 30 जनवरी से उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार दिखाई पड़ रहे हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून,

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में सीएम धामी खुद उतरे खेत में, हल चलाकर और धान रोपकर अन्नदाताओं को दिया सम्मान

  • 30 को पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार ■ ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है बर्फबारी

पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के पर्वतीय इलाकों में बारिश एवं 3000 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं 31 जनवरी से दो जनवरी तक प्रदेश के सभी जिलों में बारिश के आसार है। मैदानी जिलों हरिद्वार एवं यूएसनगर में मंगलवार को सुबह शाम घना कोहरा छाए रहने और शीत दिवस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  चैंपियन से विवाद के बीच MLA उमेश के कैंप कार्यालय पर नकाबपोशों ने की फायरिंग, घटना CCTV में हुई कैद