उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी तैयार, जल्द होगा ऐलान; पहली बार महिला को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

31 पदाधिकारियों और सात मोर्चा अध्यक्षों के नाम फाइनल, संगठन ने विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया चयन

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की सूची तैयार हो चुकी है, बस इसके औपचारिक ऐलान का इंतजार है। प्रदेशभर के पार्टी नेताओं की निगाहें इस सूची पर टिकी हुई हैं। शुक्रवार को भी कई नेता प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आवास पर पहुंचे और मुलाकात का सिलसिला जारी रहा।

 

 

सूत्रों के मुताबिक, नई कार्यकारिणी में कुल 31 पदाधिकारी घोषित किए जाएंगे। इनमें आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ प्रदेश मंत्री, तीन महामंत्री, एक महामंत्री संगठन, एक प्रदेश मीडिया प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष और एक कार्यालय सचिव शामिल रहेंगे। इसके अलावा सात मोर्चों—युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा—के अध्यक्ष भी घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में इन 16 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा अमर उजाला वीरता पुरस्कार 2023।

 

 

विशेष बात यह है कि इस बार संगठन में पहली बार किसी महिला को बड़े पद पर जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ नेताओं से सलाह-मशविरा कर नामों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। अब बस औपचारिक सूची जारी होना बाकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहां ग्राम प्रधान के बेटे की चाकू मार कर हत्या, आरोपी ने खुद ही पुलिस का नंबर किया डायल

 

 

यदि शनिवार तक सूची घोषित नहीं हुई तो फिर नवरात्र तक इंतजार बढ़ सकता है, क्योंकि 7 सितंबर से पितृ पक्ष शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  यहां शॉर्ट सर्किट से चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने भीतर फंसे 3 लोगों को बचाया, देखे वीडियो।

 

 

गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा संगठन एक मज़बूत टीम उतारना चाहता है, जो बूथ स्तर तक पार्टी को धार दे सके। माना जा रहा है कि चयनित पदाधिकारी पार्टी की “हैट्रिक जीत” के लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।