उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- मुख्यमंत्री धामी ने 215 उपनिरीक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले—अब असली परीक्षा शुरू

देहरादून न्यूज़- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 215 नवनियुक्त उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 104 उप-निरीक्षक, 88 गुल्मनायक (पी.ए.सी) तथा 23 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी शामिल हैं।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत बनाने में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया तक की परीक्षा केवल एक शुरुआत थी, जबकि अब वास्तविक परीक्षा शुरू हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ प्रोपर्टी के लालच में बेटे ने अपने दोस्तों से करवाई पिता की हत्या

 

मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों से अपेक्षा जताई कि वे प्रदेश की सुरक्षा, कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन एवं अग्निशमन जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ करेंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और बीते चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में घायलों का हाल जानने के लिए एम्स ऋषिकेश पहुंचे सीएम धामी, डॉक्टरों को दिए बेहतर इलाज करने के निर्देश

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में राज्य की सभी परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त उपनिरीक्षक अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा राज्य की शांति, सुरक्षा और जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बिन्दुखत्ता में शिविर लगाकर सुनी पूर्व सैनिकों की समस्याएं, काररोड में जल्द शुरू होगा निशुल्क कंप्यूटर सेंटर