उत्तराखण्डकुमाऊं,

देहरादून – धामी मंत्रिमंडल की बैठक कल, इन मुद्दों पर लग सकती है मोहर

देहरादून न्यूज़– मंत्रिमण्डल बैठक दिनांक 14 मार्च, 2024 को 5:00 बजे अपराहन राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल), देहरादून में होगी|

सूत्रों की माने तो पिछली कैबिनेट में DA के मुद्दे पर फैसला नहीं हुआ था ऐसे में सरकार इस कैबिनेट में इसको लेकर फैसला ले सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जंगलों की आग ने विकराल रूप किया धारण, आग की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह झुलसी, इलाज के दौरान महिला की हुई मौत

UCC को राष्ट्रपति ने भी मंजूरी दें दी है ऐसे में राष्ट्रपति को धन्यवाद प्रस्ताव भी कैबिनेट के द्वारा दिया जा सकता है। उपाधीक्षक कनिष्ठ वेतनमान (पदोन्नत कोटा) के पदों पर पदोन्नति हेतु सभी पोषक संवर्ग (नागरिक पुलिस अभिसूचना एवं पीएसी) के निरीक्षक/दलनायकों को समान अवसर दिये जाने के उ‌द्देश्य से उत्तराखण्ड पुलिस सेवा (संशोधन) नियमावली, 2024 को लेकर भी इस कैबिनेट में फैसला हो सकता है पिछली कैबिनेट में चर्चा तो हुई थी लेकिन फैसला नहीं हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खेल-खेल में कुत्ते के गले का पट्टा मासूम के लिए बन गया मौत का फंदा, भाई को बचाने के लिए चीखती रही बहन, परिवार में मचा कोहराम।

वही केंद्र सरकार ने देश में CAA लागू कर दिया है ऐसे में धामी कैबिनेट इस मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को धन्यवाद दें सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ इन दो कालोनियों में मिली गड़बड़ी , सिटी मजिस्ट्रेट ने भू- स्वामी को दिया नोटिस।