उत्तराखण्डकुमाऊं,जॉब अलर्ट,

देहरादून – सरकार ने इस विभाग में मृतक आश्रितों कोटे के 195 पदों पर भर्ती के जारी किए आदेश

  • परिवहन निगम में 195 मृतक आश्रित को नौकरी मिलेगी

देहरादून न्यूज़– ड्यूटी के दौरान मृत रोडवेज कर्मियों के आश्रितों की नौकरी का रास्ता खुल गया है। सरकार ने रोडवेज में मृतक आश्रित कोटे के 195 पदों पर भर्ती का आदेश जारी कर दिया। ये नियुक्तियां ड्राइवर और कंडक्टर के पदों पर होगी।

रोडवेज की कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते कुछ समय पूर्व सरकार ने ये पद फ्रीज कर दिए थे। परिवहन सचिव अरविंद सिंह यांकी ने मंगलवार को भर्ती खोलने के आदेश किए। उन्होंने कहा, रोडवेज की वर्तमान में अनुकूल आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह निर्णय किया गया है। कार्मिकों के आश्रितों को रोडवेज में सीधी भर्ती के चालक और कंडक्टर के पदों पर नियमानुसार नियुक्ति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  यहां नदी किनारे पत्थर में खड़े होकर सेल्फी लेना पड़ा युवकों को भारी, डूबने से हुई मौत, परिजनों में कोहराम

मालूम हो कि कुछ समय पहले कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इधर, रोडवेज के कर्मचारी संगठनों ने मृतक आश्रितों की नियुक्ति शुरू करने पर आभार जताया। साथ ही इस कोटे में 195 के साथ 50 और पदों पर भी भर्ती की मंजूरी देने की मांग की। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गोसाई और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत ने कहा कि वर्तमान में 195 मृतक आश्रितों के लिए नियुक्ति के आदेश जारी हुए हैं। जबकि इनकी नियुक्ति हो जाने के बाद भी 50 मृतक आश्रित शेष रह गए हैं। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में जल्द निर्णय नहीं हुआ तो कर्मचारी आंदोलन को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अच्छी खबर अग्निवीर की भर्ती में शैक्षिक योग्यता व ITI डिप्लोमा पास युवाओं को उनके अंकों के आधार पर मिलेगी यह छूट.. पढ़ें पूरी खबर