उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- यहाँ नदी में बहा दस साल का मासूम, तलाश में जुटी एसडीआरएफ।

देहरादून न्यूज़- देहरादून जिले के कालसी में महाकाली मंदिर के पास बहने वाली अमलावा नदी में एक 10 वर्ष का मासूम बह गया। बताया जा रहा है कि वह नदी के पास कुछ स्थानीय निवासी बच्चों के साथ खेलने गया था। इस दौरान वह अचानक नदी में गिर गया और नदी में बह गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ वोट डालने जा रहे डॉक्टर की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, डॉक्टर की हुई मौत, स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर

वही इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पंहुचे ग्रामीणों ने नदी में बच्चे की तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई भी पता नहीं चल पाया। उधर, सूचना मिलने के बाद कालसी पुलिस, एसडीआरएफ व जल पुलिस भी मौके पर पंहुची और नदी में बच्चे की तलाश शुरू की। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-यहां छात्रों को पीटना प्रधानाध्यापिका को पड़ा भारी, हुए निलंबित के आदेश जारी, पढ़े पूरी खबर।