उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- यहाँ चाय बगान के पास नाली में मिले महिला और पुरुष के शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

देहरादून न्यूज़- यहाँ चाय बगान प्रेमनगर में एक महिला और पुरुष का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस अभी इसके आत्महत्या मान रही है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि पुरुष अपने घर से सुबह के वक्त टहलने निकल था। लेकिन,  जब काफी समय बाद नहीं लौटा तो परिजन वहां पहुंच गए। उसके बगल में एक महिला का भी शव था।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में गौ-तस्करी की सूचना पर बवाल, ग्रामीणों ने मिनी ट्रक पकड़ा, तीन हिरासत में

घटना चाय बगान के दारु चौक की है। मृतक पुरुष का नाम संदीप मोहन धस्माना निवासी अंबीवाला है। जबकि, महिला का नाम हेमलता निवासी पीतांबरपुर है। हेमलता कोठियों में खाना बनाती थी। जबकि सुनील सेना से सेवानिवृत्त है।

यह भी पढ़ें 👉  नए साल की बधाई आपका अकाउंट कर सकती है खाली, साइबर ठगी का नया तरीका, पुलिस ने किया आगाह

संदीप सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से सैर के लिए निकला था। इसके बाद जब वापस नहीं आया तो परिजनों और पुलिस ने तलाश की। मोबाइल लोकेशन दारू चौक की आई तो सब वहां पहुंचे। दोनों के शव एक दूसरे से लिपटे हुए नाली में पड़े थे। नाली में पानी था। जिसके ऊपर से ही संदीप और हेमलता के डूबे हुए चेहरे नजर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (बड़ी खबर) यहाँ स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की झोलाछाप डॉक्टर और क्लीनिक पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, 5 क्लीनिक किये सील....