उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहाँ गेट बंद बाउंड्री परिसर में अवैध सिलेंडरों का जखीरा बरामद, हुआ मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी न्यूज़ – जिलाधिकारी महोदया के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 29.12.2023 को प्रगति विहार, डहरिया हल्द्वानी में एक गेट बंद बाउंड्री परिसर में एक छोटे वाहन में 22 घरेलू गैस सिलिंडर/ 14.2 kg के अवैध भंडारण/कारोबार किए जाने पर प्रदीप कुमार जायसवाल के विरुद्ध थाना कोतवाली हल्द्वानी में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत अभीयोग पंजीकृत कराया गया।।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव गौला नदी गेट का शुभारंभ

उक्त जब्त समस्त गैस सिलेंडरों को सुरक्षा की दृष्टि से हल्द्वानी गैस सर्विस हल्द्वानी की सुपुर्दगी में दिए गए तथा उक्त वाहन, छोटा हाथी को कोतवाली हल्द्वानी के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां गन्ने से भरे ट्रक में अचानक लगी भीषण आग, ऐसे हुआ हादसा

वही आज दिनांक 29.12.2023 को आयुक्त महोदय कुमाऊँ मंडल नैनीताल, जिलाधिकारी महोदय नैनीताल तथा सीएम हेल्पलाइन में शक्तिपुरम कॉलोनी मे कृष्णा टावर फ्लैट्स में रहने वाले सभी निवासियों द्वारा की गई शिकायत के क्रम में श्री अमित मौर्य के द्वारा किए गए अतिक्रमण जो सार्वजनिक छत पर निर्माण कर किया गया था को प्राधिकरण की संयुक्त टीम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है l

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) लोकसभा चुनाव आते ही कांग्रेस को झटके पे झटका, अब इस मंत्री ने कांग्रेस को दिया त्याग पत्र