उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून: तेज़ रफ्तार ट्रक कार शोरूम में घुसा, बड़ा हादसा टला

देहरादून न्यूज़ – राजधानी के मोहब्बेवाला इलाके में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक तेज़ रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने कार शोरूम की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। हादसे में शोरूम परिसर में खड़ी कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  नशे के कारोबार में लिप्त महिला का दुःसाहस दूसरी बार जाएगी जेल

जानकारी के मुताबिक घटना सुबह के समय हुई, जब सड़क पर ट्रैफिक अपेक्षाकृत कम था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज़ थी और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते ट्रक शोरूम की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया।

 

 

गनीमत रही कि हादसे के वक्त शोरूम बंद था और अंदर कोई स्टाफ मौजूद नहीं था, वरना जानमाल की बड़ी क्षति हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को हटवाने की कार्रवाई शुरू की और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- चौसला भूमि मामले में हुई बड़ी कार्यवाही, इस राजस्व उप निरीक्षक को किया निलंबित

 

 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रक चालक नशे की हालत में था या फिर किसी तकनीकी खराबी के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम के दो रंग: मैदानों में 44°C की झुलसाने वाली गर्मी, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट