उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,स्वास्थ्य

देहरादून- सरकार ने डेंगू की रोकथाम के लिए बनाया नया प्लान, अब एक ही जगह 10 मामले मिलने पर बनेंगे माइक्रो कंटेनमेंट जोन

देहरादून न्यूज़- यहाँ डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने अब नया प्लान तैयार किया है। जिसमें कोविड की तरह डेंगू रोकथाम के लिए रणनीति बनाई गई। एक ही जगह से डेंगू के 10 से अधिक मरीज मिलने पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाएंगे।

जहां पर प्रत्येक घर में लार्वा नष्ट करने के लिए सफाई अभियान के साथ फॉगिंग की जाएगी। प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नामित होंगे। देहरादून में रोजाना डेंगू के मामले बढ़ने पर नगर निगम के 100 वार्डों में रोकथाम के लिए नए प्लान पर काम होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(भर्ती-भर्ती) यहां 10वीं और 12 वीं पास के लिए 1720 पदों पर आई भर्ती

वही प्रदेश में अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 1130 पहुंच गई है। इसमें 655 मामले देहरादून जिले के हैं।

डेंगू से बचाव और रोकथाम के लिए नगर निगम देहरादून के 100 वार्डों में लार्वा नष्ट करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य, नगर निगम, शहरी विकास टीमें बनेंगी। किसी मोहल्ले में डेंगू के 10 से अधिक मरीज मिलने पर उस क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर नोडल अधिकारी तैनात होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ जंगल में लकड़ी लेने गए व्यक्ति पर भालू ने घात लगाकर किया हमला, हालत गंभीर, 10 मिनट तक चला संघर्ष

वही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि देहरादून नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में डेंगू रोकथाम के लिए प्लान बनाया गया है। प्रत्येक घर में स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम की टीमें लार्वा नष्ट के लिए जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पुलिस और एसओजी को मिली बड़ी कामयाबी, महिला को 48.35 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार, बेटा फरार