उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी, उत्तराखंड बजट का 30% महिला सशक्तीकरण को देने का सुझाव

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड सरकार राज्य में महिला सशक्तीकरण को नई दिशा देने की तैयारी में है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन को पत्र भेजकर आगामी राज्य बजट का 30 प्रतिशत हिस्सा महिला केंद्रित योजनाओं के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव रखा है।

 

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य में पिछले लगभग 20 वर्षों से जेंडर बजटिंग लागू है, लेकिन शुरुआती दौर में इसका लाभ सीमित रहा। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के बीते पांच वर्षों में जेंडर बजट में हर साल बढ़ोतरी की गई है और इस बार इसे और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एलयूसीसी सोसाइटी घोटाला: देहरादून में एक और मुकदमा दर्ज, अभिनेता आलोक नाथ व श्रेयस तलपड़े समेत 13 आरोपित

 

हर साल बढ़ा जेंडर बजट का दायरा
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2021-22 में जेंडर बजट 12 प्रतिशत था, जो 2022-23 में बढ़कर 13.77 प्रतिशत हो गया। इसके बाद 2023-24 में यह लगभग 14 प्रतिशत, 2024-25 में 16 प्रतिशत और 2025-26 में कुल 1,01,175 करोड़ रुपये के बजट में करीब 17 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून – प्रदेश में गुलदार के हमलों पर सीएम धामी गंभीर, प्रभावित क्षेत्रों में चौबीसों घंटे अलर्ट मोड में रहे विभाग, और प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए

 

महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता
मंत्री ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पर्याप्त संसाधनों का होना जरूरी है। इसी सोच के तहत उन्होंने महिला केंद्रित योजनाओं के लिए बजट का 30 प्रतिशत हिस्सा निर्धारित करने का सुझाव दिया है, जिससे महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सड़क पर पलटी उत्तराखंड रोडवेज की बस, मची चीख पुकार