उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- छात्रों की सुरक्षा पर सीएम धामी सख्त, हल्द्वानी में बिना फायर NOC चल रहे 5 कोचिंग संस्थान सील

हल्द्वानी न्यूज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने बुधवार को हल्द्वानी के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं और अग्निशमन मानकों की गहन जांच की गई। निरीक्षण में कई संस्थानों में फायर विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) समेत अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- फोटो खिंचवाकर चले गए नेता, अब नहीं कोई हाल पूछने वाला — हड़बाड़ के पीड़ितों की सिसकती हकीकत

 

सुरक्षा मानकों में गंभीर लापरवाही सामने आने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया। इसके अलावा एक अन्य संस्थान को फायर सुरक्षा संबंधी जरूरी व्यवस्थाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

निरीक्षण अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम मोनिका आर्या, जिला विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार, फायर ब्रिगेड अधिकारी मिंदर पाल और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सोमवार को भी भारी बारिश का रेड अलर्ट, चारधाम यात्रा रहेगी स्थगित

 

 

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और जिला विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन संस्थानों में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, उनके खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025’ के तहत नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी — काठगोदाम से दो तस्कर गिरफ्तार, 1.13 किलो चरस बरामद

 

 

गौरतलब है कि हल्द्वानी में मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले बड़ी संख्या में कोचिंग संस्थान संचालित हैं, जहां हजारों छात्र अध्ययनरत हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा यह विशेष अभियान चलाया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद कोचिंग संस्थानों में हड़कंप मचा हुआ है।