उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

देहरादून: दो अलग-अलग भर्तियों की विज्ञप्ति जारी, युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा मा० उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड के अधिष्ठान में समूह ‘ग’ के अंतर्गत वैयक्तिक सहायक (Personal Assistant) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या A-4/E-3/DR(H.C.PA)/2024-25 दिनांक 25 दिसम्बर 2025 को प्रकाशित किया गया है।

 

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 11 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। विज्ञापन में उल्लिखित शैक्षिक एवं अन्य निर्धारित अर्हताओं को पूरा करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 25 दिसम्बर 2025 से 14 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - उत्तराखंड सरकार ने इस अधिकारी को किया सस्पेंड

 

आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, आवश्यक दस्तावेज तथा निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा।
आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया से संबंधित प्रमुख तिथियां, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तें आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पूर्व पूरा विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
उत्तराखण्ड हाईकोर्ट में नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति मा० उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड में की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ छात्र संघ के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री के सामने आपस में भिड़ गए छात्र, पुलिस के छूटे पसीने