उत्तराखण्डकुमाऊं,

फेसबुक पर लालकुआँ विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दी तहरीर

लालकुआं न्यूज़- लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के खिलाफ फेसबुक पर कथित रूप से अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में भाजपा हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का ने लालकुआं कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का अपने सहयोगियों और विधायक समर्थकों के साथ लालकुआं कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा को तहरीर सौंपते हुए आरोप लगाया कि बिंदुखत्ता निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के खिलाफ बेहद अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा, शहीदों को किया याद, कई घोषणा की

 

 

बताया गया कि क्षेत्र में विद्युत कटौती को लेकर उक्त युवक ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी। आरोप है कि इस पोस्ट में विधायक के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक बयानबाजी की गई। पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायक समर्थकों में नाराजगी फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम, देहरादून-नैनीताल समेत पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

 

 

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर सख्ती बरतने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पांडे की माता का हुआ हृदय गति रुकने से निधन

 

 

फिलहाल पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।