उत्तराखण्डकुमाऊं,

घने कोहरे और शीतलहर के चलते नैनीताल के भाबर क्षेत्रों में कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र दो दिन रहेंगे बंद

नैनीताल जनपद में लगातार घने कुहासे और शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, जिससे विशेष रूप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ गई है। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

 

जारी आदेश के अनुसार जनपद नैनीताल के भाबर मैदानी क्षेत्रों अंतर्गत तहसील हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढुंगी और रामनगर में संचालित सभी प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 01 से 05 तक) में दिनांक 16 जनवरी 2026 और 17 जनवरी 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू रहेगा। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी दो दिनों तक बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य में दून सहित 9 जिलों में भारी बारिश के आसार

 

मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देश दिए गए हैं कि इस आदेश की सूचना संबंधित तहसीलों में संचालित सभी प्राथमिक विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों तक समय से पहुंचाना सुनिश्चित करें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- मौसम विभाग ने आज से 1 जून तक ऑरेंज और यलो अर्लट जारी किया।

 

। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का कड़ाई से पालन किया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ये है ठगी का नया तरीका- नौ अंकों के नंबर से कॉल आए तो हो जाये सतर्क, ऐसी कहानी सुनाकर आपके खातों से उड़ा लेंगे रकम।