उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

अज्ञात कारणों के चलते दो मंजिला मकान में लगी आग दमकल विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू पढ़ें पूरी खबर

हल्द्वानी न्यूज़- उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक, दो मंजिला मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार मंगल पड़ाव चौकी क्षेत्र अंतर्गत महावीर गंज कॉलोनी में बने मकान में आज मंगलवार को सुबह 7:00 बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का कहर: 4 ओर 5 मई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश-ओलावृष्टि और 50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

आग लगने की सूचना मिलने पर एलएफएम का गोपाल राम आगरी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची दमकल विभाग की हल्द्वानी यूनिट ने आग पर काबू पाया । बता दें कि शहर के बीचोबीच बने मकान में आग लगने से कोई भी किसी तरह की हानि नहीं हुई है तो वही मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों की प्रशंसा की है।