उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- ऑरेंज अलर्ट के चलते इस जिले में 28 जनवरी को सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 28 जनवरी 2026 को जनपद ऊधम सिंह नगर सहित राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है।

 

मौसम की इस गंभीर स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। आदेश के अनुसार बुधवार, 28 जनवरी 2026 को जनपद ऊधम सिंह नगर के समस्त शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 12 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए भी अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : SSP द्वारा पत्रकारों में भय का माहौल बनाए जाने के खिलाफ डीआईजी को दिया ज्ञापन

 

हालांकि, कक्षा 10 और कक्षा 12 के वे विद्यार्थी जो CBSE, ICSE, उत्तराखण्ड बोर्ड अथवा अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले हैं, उनके लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। यदि विद्यालय द्वारा अध्ययन, प्रायोगिक या प्री-बोर्ड परीक्षा से संबंधित कोई शैक्षणिक गतिविधि आयोजित की जाती है, तो उसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी, ऊधम सिंह नगर से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  नुक्कड़ नाटक से मतदाताओं को किया जागरूक

 

प्रशासन ने सभी तहसीलों और संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। यदि कोई विद्यालय आदेश की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों के लिए दिन रहेगा व्यस्त, पढ़ें दैनिक राशिफल

 

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि वे विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लें।