अंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

देवभूमि में दुस्साहस- चचेरे भाई ने की भाई की हत्या, बचाव में आई दंपत्ति की हालत नाजुक

बागेश्वर के कपकोट पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आपसी विवाद में चचेरे भाई ने भाई की हत्या कर दी। जबकि मृतक के भाई व उसकी पत्नी को घायल कर दिया। पति की हालत अधिक गंभीर बनी है। उसे सीएचसी कपकोट में भर्ती किया गया है। गांव में आयोजित पूजा के दौरान यह विवाद उपजा। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नौकोड़ी के बमनखेत में रविवार की रात पूजा का आयोजन था। इसमें 29 परिवार के लोग शामिल थे। इस दौरान दो चचेरे भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा की चंचल सिंह, महेश सिंह पुत्र जोहार सिंह ने शंकर सिंह, खुशाल सिंह पुत्र मोहन सिंह पर चाकू से वार कर दिया। इस हमले में शंकर सिंह की हत्या हो गई, जबकि खुशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव में आई खुशाल की पत्नी सरूली देवी भी घायल हो गई। सूचना के बाद रात में पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।