उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी काठगोदाम: गोला नदी खतरे के निशान से ऊपर, बैराज से छोड़ा गया 55 हजार क्यूसेक पानी

हल्द्वानी न्यूज़- लगातार हो रही भारी बारिश के चलते गोला नदी उफान पर है। सोमवार दोपहर 3:00 बजे तक काठगोदाम क्षेत्र में सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक 82 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। भारी वर्षा के कारण गोला बैराज पर जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी के गृह जिले में पहली बार कैबिनेट बैठक, 4 अक्टूबर को बनबसा में होगा मंथन

मौजूदा समय में डाउनस्ट्रीम (डी/एस) जल स्तर 506.00 मीटर दर्ज किया गया है, जो चेतावनी स्तर 503.97 मीटर और खतरे के स्तर 504.97 मीटर से ऊपर है। वहीं, बैराज का तालाब स्तर 510.75 मीटर तक पहुंच चुका है।

 

 

गोला नदी में इस समय अपस्ट्रीम (यू/एस) और डाउनस्ट्रीम (डी/एस) दोनों ओर डिस्चार्ज 55,152 क्यूसेक किया जा रहा है। प्रवृत्ति अभी स्थिर है, लेकिन बारिश जारी रहने से हालात और बिगड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में जर्जर स्कूलों पर बड़ा एक्शन: 10 दिन में 100 भवन चिन्हित, 79 पूरी तरह निष्प्रोज्य घोषित

 

 

प्रशासन ने नदी किनारे के निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम अलर्ट मोड पर हैं और लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ घर में मिली पति-पत्नी का लाश, दोनों शवों के बीच में पड़ा था पांच दिन का मासूम बेटा।

 

 

👉 आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की गई है।