उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी: गौला नदी का जलस्तर बढ़ने से चेक डेम क्षतिग्रस्त, SDM ने किया पुल का निरीक्षण

हल्द्वानी न्यूज़- लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते गौला नदी उफान पर है। नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने के कारण एनएचएआई (NHAI) द्वारा बनाए गए चेक डेम क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस बीच नदी का प्रवाह भी बदल गया है और अब पानी पीडब्ल्यूडी (PWD) की रेलवे फाटक से पुल के मध्य मार्ग की ओर बह रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

 

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम हल्द्वानी ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को अलर्ट रहने और आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर यूनिवर्सिटी में बीटेक छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या, एक साल से था डिप्रेशन में—कैंपस में बढ़ी चिंता

 

 

बढ़ते जलस्तर के कारण पुल की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन सतर्क हो गया है। स्थानीय प्रशासन ने नदी किनारे बसे लोगों और आवागमन करने वाले नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का शव पेड़ से लटका मिला, गांव में मचा हड़कंप

 

 

👉 उल्लेखनीय है कि बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार वर्षा से गौला नदी का जलस्तर लगातार खतरनाक स्तर की ओर बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में भी खतरा बढ़ गया है।