उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में फिर आफत बरपाएगी बारिश, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश आफत के संकेत दे रही है। मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम के ताज़ा अपडेट पर नज़र बनाए रखने की अपील की है।

 

 

आज रेड अलर्ट वाले जिले:
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों के कुछ हिस्सों में गरज-चमक व वज्रपात के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर वन अधिकार संगठन का आंदोलन तेज, "चाय पर चर्चा" में बनी बड़ी रणनीति

 

 

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:
उत्तरकाशी जिले में भी अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य कई पहाड़ी जिलों में भी वज्रपात और तेज बारिश का खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता हत्याकांड को लेकर हल्दूचौड़ में कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग

 

 

2 सितंबर को भी रेड अलर्ट:
मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी 2 सितंबर को भी मौसम खराब रहेगा। देहरादून और उत्तरकाशी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

 

 

5 सितंबर तक बरसात का सिलसिला:
मौसम विभाग ने बताया कि 2 सितंबर को हरिद्वार और अन्य पहाड़ी जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। उधम सिंह नगर में भी वज्रपात और जोरदार बारिश की आशंका है। विभाग का अनुमान है कि 5 सितंबर तक प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा- पंतनगर के बीच विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने के चलते 6 घंटे रही लालकुआं, बिंदुखत्ता और हल्दूचौड़ क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप्प, भीषण गर्मी में मचा हाहाकार

 

 

👉 प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी-नालों के किनारे न जाएं, अनावश्यक यात्रा से बचें और सतर्क रहकर मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें।