उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में गर्मी का असर: ओवरलोड हुए बिजली घर, ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए लगाए गए कूलर

भीषण गर्मी के बीच बढ़ी बिजली की डिमांड, कई इलाकों में हुई कटौती

हल्द्वानी न्यूज– आग उगलती गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान ने अब बिजली व्यवस्था पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। मैदानी क्षेत्रों में पारा लगातार चढ़ने से बिजली की मांग अचानक बढ़ गई है, जिसके चलते कई बिजली घर ओवरलोड की स्थिति में पहुंच गए हैं। हालात इतने गंभीर हो गए कि ऊर्जा निगम को कमलुवागांजा बिजली घर के ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाने पड़े।

 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल - भवाली के टी. आर. सी. में हेरिटेज टूर गाइड प्रशिक्षण की हुई शुरुआत।

विद्युत वितरण खंड हल्द्वानी ग्रामीण के अंतर्गत आने वाला कमलुवागांजा बिजली घर पहले से ही अधिक लोड वाले केंद्रों में शामिल है। बड़े आबादी क्षेत्र को बिजली आपूर्ति होने के कारण यहां सामान्य दिनों में औसतन 300 एंपियर तक लोड रहता है। लेकिन बीते एक सप्ताह से भीषण गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की खपत तेजी से बढ़ी है।

 

बुधवार रात स्थिति और गंभीर हो गई, जब बिजली घर पर लोड करीब 70 प्रतिशत बढ़कर 510 एंपियर तक पहुंच गया। ट्रांसफार्मरों पर दबाव बढ़ता देख निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी रात अलर्ट मोड पर रहना पड़ा। लोड नियंत्रित करने के लिए कई इलाकों में 15 से 20 मिनट की कटौती भी करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा बस एक्सीडेंट - 7 करोड़ मिले पर फिर भी लोनिवि ने नहीं लगाए क्रैश बैरियर, सीएम धामी ने बैठाई जांच

 

 

गुरुवार को दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बिजली की मांग लगातार बनी रही। इसके चलते हल्द्वानी के कई इलाकों में दिनभर बिजली की आंखमिचौली जारी रही, जिससे लोगों को गर्मी के बीच अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- नैनीताल जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की ली समीक्षा बैठक

 

 

कमलुवागांजा के एसडीओ संजय चौहान ने बताया कि तापमान बढ़ने के कारण बिजली की डिमांड में लगातार इजाफा हो रहा है। ट्रांसफार्मरों का तापमान नियंत्रित रखने के लिए बिजली घर में कूलर लगाए गए हैं। साथ ही अन्य केंद्रों पर भी ऐसी व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है।