उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिंदुखत्ता में गौशाला में लगी भीषण आग, महिला व बेटी झुलसी, भैंस के बच्चे की मौत

लालकुआं न्यूज़- इंद्रा नगर क्षेत्र में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां सीमा रावत पत्नी नंदन सिंह रावत की गौशाला में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा गौशाला जलकर खाक हो गया, और लाखों रुपये का सामान जलकर स्वाहा हो गया। इस हादसे में सीमा रावत और उनकी पुत्री गरिमा बुरी तरह झुलस गईं।

यह भी पढ़ें 👉  अन्तराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर हल्द्वानी वन प्रभाग ने स्कूली बच्चों व स्थानीय ग्रामिणों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ मानकर दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश

 

 

दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। गौशाला में बंधी भैंस भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई, जबकि उसकी एक दूधमुंही बच्चे मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  वन अधिकार अधिनियम की जानकारी आम जनमानस को देने के लिए जन जागरूकता शिविर का आयोजन बिंदुखत्ता में 11 और गौलापार में 13 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा

 

वही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत और सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- भीमताल बस सड़के हादसे में एक और मौत, नर्सिंग की छात्रा ने अस्‍पताल में तोड़ा दम