उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नाग पंचमी के पावन पर्व पर टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर की पूजा अर्चना, प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना।

देहरादून न्यूज़- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नाग पंचमी के पावन पर्व पर टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य पुजारी महाराज भरत गिरि और अन्य मंदिर के पुजारियों को सेवकों को पूजा के दौरान उपयोग होने वाले वस्त्र धोती कुर्ता भी भेंट किया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज, परिवहन-शिक्षा समेत कई अहम फैसलों पर होगी चर्चा

इस अवसर पर मुख्य पुजारी महराज भरत गिरि महाराज, पंडित भरत जोशी, सिकंदर, पंडित घनश्याम,पंडित पातीराम, पंडित सतीश, पंडित कमल भट्ट आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- बर्थडे पार्टी के बहाने दो ग्रामीणों को जंगल ले जाकर बंधक बनाया, जमकर पीटा; चार आरोपी गिरफ्तार