उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

धामी मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज, परिवहन-शिक्षा समेत कई अहम फैसलों पर होगी चर्चा

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूर्ण आकार ले चुके मंत्रिमंडल की पहली बैठक बुधवार को सचिवालय में आयोजित होगी। हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यह पहली कैबिनेट बैठक है, जिसे परिचयात्मक बैठक के साथ-साथ कई अहम निर्णयों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

बताया जा रहा है कि बैठक में परिवहन, शिक्षा, वन, पंचायतीराज समेत विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी और कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है। विभागों के कामकाज को गति देने और नई नीतियों को लेकर भी मंथन होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- व्यापार मंडल चुनाव की कमान संजीव शर्मा और संजय जोशी को

 

 

गौरतलब है कि 20 मार्च को धामी मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए लंबे समय से खाली चल रहे पांच मंत्री पदों को भरा गया था। इसके बाद 23 मार्च को सभी मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। इस प्रक्रिया में पुराने छह मंत्रियों में से चार के विभागों में आंशिक फेरबदल भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ उत्तरकाशी को जा रही रोडवेज बस के हुए ब्रेक फेल, चपेट में आकर महिला की हुई मौत

 

 

इस विस्तार के साथ ही संवैधानिक प्रावधानों के तहत मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल की अधिकतम संख्या 12 पूरी हो गई है। खास बात यह है कि वर्ष 2017 में राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद यह पहला मौका है जब मंत्रिमंडल पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कुमाऊं के इस विधायक को तीन करोड़ में मंत्री बनाने का ऑफर, गृहमंत्री के बेटे के नाम से आई कॉल

 

ऐसे में बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक को सरकार के आगामी कामकाज की दिशा तय करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।