उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- गौला रेंज में तैनात वनकर्मी का शव गौला के जंगल में पेड़ से लटका मिला

हल्द्वानी न्यूज़– गौला रेंज में तैनात फायर वॉचर का शव मंगलवार को गौला के जंगल में पेड़ से लटका मिला। वह घर पर खाना बनाने के लिए कहकर निकले थे। जब काफी देर बाद नहीं लौटे तो परिजनों ने वन अधिकारियों को जानकारी दी। तलाश करने के बाद उनका शव बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) यहाँ अवैध गैस रिफिलिंग का सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने किया भंडाफोड़, पूर्ति विभाग ने किया मुकदमा दर्ज

 

मोहन सिंह सम्मल (43) निवासी हैड़ाखान गौला रेंज के अधीन फायर वाॅचर के पद पर तैनात थे। वह वन प्रभाग की जू कॉलोनी में ही परिवार के साथ रहते थे। सोमवार शाम घर में पत्नी से खाना तैयार करने को कहा और इसके बाद निकल गए। सोमवार रात तक वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः केआरसी रानीखेत में दो नवंबर से होगी भर्ती, इन्हें मिलेगा मौका

 

वही इस मामले की जानकारी रेंजर आफिस में दी गई। रेंजर चंदन सिंह अधिकारी टीम के साथ उन्हें खोजने में जुट गए। जू कॉलोनी से 100 मीटर आगे जंगल में पेड़ की टहनी से उनका शव लटका मिला। कर्मियों ने उन्हें नीचे उतारा लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  निजी कंपनी के रीचार्ज महंगे होने के बाद उपभोक्ताओं का रुझान बीएसएनएल की ओर हुआ अधिक, 21 दिन में नैनीताल व्यापार क्षेत्र में 23 हजार सिम बिके और हुए पोर्ट

 

जानकारी पाकर अन्य लोग भी जुट गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को मोहन सिंह का पोस्टमार्टम कराया गया। क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।