उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड – दुष्कर्म का आरोपी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • दुष्कर्म का आरोपी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गिरफ्तार

अल्मोड़ा न्यूज़- युवती से दुष्कर्म के आरोपी एसएसजे परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो महीने पहले उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तब से वह फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ इनोवा चालक का तांडव, रोडवेज कर्मी को रौंदा, तीन दोपहिया वाहन भी किये क्षतिग्रस्त

24 नवंबर 2023 को दी गई तहरीर में युवती का कहना था कि पंकज ने उसे झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामला खुलने के बाद से ही पंकज फरार हो गया। जिसकी खोज में पुलिस जुटी थी।

यह भी पढ़ें 👉  रोहित नेगी हत्याकांड: जनाक्रोश के बाद हरकत में आई पुलिस, मुख्य आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों के पैरों में लगी गोली

शुक्रवार को उसे जीआर गेट अल्मोड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को केंद्र से मिले 453 करोड़ रुपये, बनेंगे 12 नए रास्ते और 3 पुल, आपके जिले को क्या मिला?

एनएसयूआई से भी निष्कासित किया गया

पंकज कार्की एनएसयूआई का सक्रिय कार्यकर्ता था। मामला सामने आने के बाद एबीवीपी मुखर हो गई थी। एनएसयूआई का पुतला जलाया गया था। बढ़ते दबाव को देखते हुए एनएनयूआई ने उसे संगठन से निष्कासित कर दिया था।