उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून में प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय में हंगामा: हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार, तोड़फोड़ और मारपीट का मामला दर्ज

देहरादून न्यूज– उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय कार्यालय में हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में एक हिस्ट्रीशीटर सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) परमेंद्र डोबाल के अनुसार, 21 फरवरी को ननूरखेड़ा स्थित निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय में विधायक उमेश शर्मा काउ और अन्य लोगों के साथ वार्ता चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कुछ व्यक्तियों ने कार्यालय में कुर्सियां और अन्य सामान फेंककर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- माँ नंदा सुनन्दा महोत्सव के दौरान कल शहर में रहेगा यातायात डायवर्जन, पढ़े खबर

 

घटना के दौरान कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ कर्मचारियों को चोटें भी आईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए निदेशक की तहरीर पर पुलिस ने लोक सेवक के कार्य में बाधा, बलवा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पैरोल पर छूट कर आए भाई की भाई ने कर दी थी हत्या, अब मिली आजीवन कारावास की सजा, जाने पूरा मामला?

 

पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तार आरोपितों के नाम

  • अरविंद पुण्डीर उर्फ कल्ली पुत्र स्व. मगन सिंह पुण्डीर, निवासी नूनरखेड़ा, थाना रायपुर, देहरादून।
  • लक्ष्मण नवानी पुत्र स्व. भुवनेश्वर प्रसाद, निवासी शिवलोक कॉलोनी, लाडपुर, थाना रायपुर, देहरादून।
  • राकेश थपलियाल पुत्र स्व. आरपी थपलियाल, निवासी तपोवन रोड, लाडपुर, थाना रायपुर, देहरादून।
  • अक्षय राणा पुत्र संग्राम सिंह राणा, निवासी सौंधोवाली, थाना रायपुर, देहरादून।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हो रही लगातार भारी बारिश ने फल- सब्जियों में लगाई आग, टमाटर हुआ लाल तो प्याज ने निकले आंसू

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं।