उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- सीएम धामी के निर्देश पर चोरगलिया में देशी मदिरा की दुकान तत्काल प्रभाव से हमेशा के लिए किया बंद

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी नैनीताल के आदेशानुसार, चोरगलिया क्षेत्र में हाल ही में स्थापित देशी मदिरा विक्रय केंद्र को आज तत्काल प्रभाव से बंद कर अनुज्ञापन समाप्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ माँ को बेटे ने उतारा मौत के घाट, जाने हत्या की वजह, शौचालय में फेंका शव

 

उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह एवं आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट द्वारा मौके पर पहुँचकर दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक का परीक्षण किया गया एवं शेष स्टॉक को सुरक्षित रूप से हटाकर नियमानुसार स्थानांतरित करने के निर्देश आबकारी विभाग को प्रदान किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uniform Civil Code: उत्तराखंड कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता नियमावली को मंजूरी दी, सीएम धामी बोले- 'वादा पूरा किया'

 

 

दुकान को मौके पर संचालन पूर्णतः बंद कराया गया। यह कार्यवाही जनभावनाओं के अनुरूप एवं आबकारी नीति के तहत की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ विद्यालय तमंचा लेकर पहुंचा छात्र, मचा हड़कंप