उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड में आज से फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का येलो अलर्ट जारी।

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में आज (मंगलवार) से अधिकतर जिलों में मौसम करवट बदलेगा। प्रदेशभर में कई जगह बारिश व तेज गर्जना के आसार हैं। इसे लेकर आज के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, 24 और 25 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेसियों ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू का किया स्वागत, इस कार्यक्रम की बनाई कार्ययोजना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज कहीं-कहीं बारिश व तेज गर्जना, बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि, अगले दो दिन प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, झक्कड़ और गर्जना के साथ बिजली चमकने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खनन सामग्री से लदे डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत से गुस्साई भीड़ ने डंपर में लगाई आग

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक ब्रिकम सिंह ने बताया कि 23 से 26 मई तक के लिए बारिश, गर्जना और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने लोगों से अलर्ट को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।