उत्तराखण्डकुमाऊं,

जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र गौरव चौहान का चयन नवोदय विद्यालय में

लालकुआं न्यूज़– जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कार रोड जड़ सेक्टर के छात्र गौरव चौहान पुत्र दीपक कुमार का चयन पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी, नैनीताल में हुआ है। गौरव वर्तमान में विद्यालय में कक्षा 8 में अध्ययनरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र के खाद्य पूर्ति निरीक्षक के ट्रांसफर से सामाजिक सरोकार से जुड़े तमाम गणमान्य लोगों में रोष, करी स्थानांतरण रोकने की मांग।

 

विशेष बात यह है कि गौरव के बड़े भाई दीपराज चौहान का भी पूर्व में नवोदय विद्यालय में चयन हुआ था। दीपराज भी जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के ही छात्र रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय प्रबंधन समिति के कठोर परिश्रम तथा मार्गदर्शन से छात्र गौरव चौहान ने यह उपलब्धि हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  वन विभाग ने उत्कृष्ट कार्य कर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने वालों की सूची जारी की, एसडीओ गौला सहित इन 21 लोगों को 15 अगस्त के अवसर पर वन विभाग के मुखिया करेंगे सम्मानित।

 

बालक के चयन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश, प्रबंधक सुंदर सिंह खनका, प्रकाश मिश्रा सहित समस्त शिक्षकों एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने गौरव और उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा विद्यालय की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के सर्किट हाउस में सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा की बैठक की दिशा बदली, विधायक और जिलाधिकारी के बीच हुई जमकर बहस, देखे वीडियो