उत्तराखण्डकुमाऊं,

एलबीएस में संपन्न हुई गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता

लालकुआं न्यूज़- लालबहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय हल्दुचौड के संस्कृत एवं गृह विज्ञान विभाग द्वारा श्रीमद् भगवद गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

 

एनएसएस कैंप के द्वितीय दिवस में श्रीमद् भगवद गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता में महाविद्यालय के कला वाणिज्य एवं विज्ञान वर्ग के कुल 16 छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें अरुण पुरोहित चतुर्थ, यामिनी जोशी तृतीय, राजेंद्र शर्मा द्वितीय तथा रोहित चंदोला प्रथम स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन, उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक

 

विजेता छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो सीमा श्रीवास्तव द्वारा पुरस्कार एवं आशीर्वचन प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत विभाग प्रभारी डॉ मनोज कुमार जोशी के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप में वरिष्ठ प्रो डॉ एल एम पांडे, डॉ एक के सैनी, डॉ भारत डोभाल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ऑनलाइन गेम खेलने की लत ने 12वीं के छात्र को बनाया कर्जदार, उठाया खौफनाक कदम

 

इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ पी सागर, डॉ गीता भट्ट, डॉ भूपेंदर औलख डॉ हेमचंद्र, डॉ वीरेंद्र दानू आदि समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, जानने के लिए यहां क्लिक करें, इस क्यूआर कोड को स्कैन कर भी देख सकते हैं अपना रिजल्ट