उत्तराखण्डकुमाऊं,

जीजीआईसी दौलिया की छात्राओं ने पंतनगर विश्वविद्यालय में किया शैक्षिक भ्रमण

लालकुआं न्यूज़– पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलिया की छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण प्रधानाचार्या डॉ. भारती नारायण भट्ट के निर्देशन में पंतनगर कृषि महाविद्यालय में कराया गया।

 

इस दौरान पंतनगर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ वीरेंद्र प्रसाद ने छात्राओं को विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण कराया। उन्होंने कृषि से संबंधित 13 विभागों की जानकारी देते हुए पंतनगर विश्वविद्यालय के इतिहास एवं कृषि क्षेत्र में इसके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। छात्राओं को कृषि प्रयोगशाला, म्यूजियम एवं लाइब्रेरी का अवलोकन कराया गया। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने प्राप्त जानकारी को अपनी डायरी में अंकित किया और विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका समाधान प्रो. प्रसाद ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - यहां प्रशासन एवं नगर निगम की टीम ने चिप्स और नमकीन की फैक्ट्री पर की छापेमारी

 

भ्रमण के दौरान छात्राओं ने प्रकृति का आनंद लेते हुए जलपान भी किया। इस अवसर पर शिक्षिकाएं अभिलाषा कीर्ति, रीता लसपाल, ममता शर्मा एवं हेमा फुलारा भी उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ लक्ज़री वाहन से तस्करी कर रहे 02 तस्करों को रामनगर पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार