उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी, दिसंबर से बढ़ेगा मानदेय; CM धामी का जताया आभार

देहरादून न्यूज- उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और भोजनमाताओं के लिए राहत भरी खबर है। सरकार की ओर से दिसंबर 2026 से मानदेय बढ़ाने की घोषणा के बाद कर्मचारी संगठनों में खुशी का माहौल है। रविवार को आंगनबाड़ी के दो प्रमुख कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात कर उनका आभार जताया।

 

 

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड और उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला प्रदेश की हजारों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए आर्थिक रूप से राहत देने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से विभिन्न जिम्मेदारियां निभा रहीं कर्मचारियों का इससे मनोबल भी बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रो पड़े विधायक सुमित हृदयेश, बोले- मेरी जान को खतरा! परिवार की फोन टैपिंग का भी लगाया आरोप

 

 

 

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और बच्चों के शुरुआती विकास से जुड़ी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। खासकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में उनकी सेवाएं बेहद अहम हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर बड़ा हादसा टला, टैक्सी पर गिरा विशाल बोल्डर – चालक व सवार बाल-बाल बचे

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सशक्तीकरण और आर्थिक सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके योगदान को देखते हुए सरकार उनके हितों की रक्षा और कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

 

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। सरकार का प्रयास है कि विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को बेहतर अवसर, सम्मान और जरूरी सुविधाएं मिलें। आंगनबाड़ी कर्मचारियों के समर्पण से महिला एवं बाल विकास से जुड़ी सरकारी योजनाओं को भी मजबूती मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नायब तहसीलदार निलंबित, सीएम धामी ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख सहायता राशि देने की करी घोषणा

 

 

मुलाकात के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड की प्रांतीय महासचिव चित्रकला, प्रांतीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पंत और प्रांतीय उपाध्यक्ष ज्योतिका पांडे मौजूद रहीं। वहीं, उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश महामंत्री वृन्दा, प्रदेश अध्यक्ष भगवती बिष्ट और प्रदेश उपाध्यक्ष राजमती नेगी सहित दोनों संगठनों के अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भी शामिल हुए।