उत्तराखण्डदेश

गुजरात में भीषण सड़क हादसा, उत्तराखंड के 7 लोगों की दर्दनाक मौत; 3 महीने की मासूम भी शामिल

गुजरात के कच्छ में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के रहने वाले सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। इनमें गढ़वाल रेजिमेंट के एक जवान, उनकी पत्नी और तीन महीने की मासूम बेटी भी शामिल हैं। हादसा इतना भयावह था कि कार ट्रेलर से टकराने के बाद दो हिस्सों में बंट गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

 

 

जानकारी के मुताबिक, सभी लोग गुजरात के प्रसिद्ध सफेद रण घूमने के बाद खावड़ा से भुज लौट रहे थे। शनिवार रात करीब 9:30 बजे वेकरिया के रण क्षेत्र के पास उनकी उत्तराखंड नंबर की कार की सामने से आ रहे ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंट गई। हादसे में कार सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - पति की हत्या कर प्रेमी संग भागने की थी साजिश, पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

 

 

जवान, पत्नी और तीन महीने की बेटी की भी मौत

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सौरभ सिंह नेगी (30), उनकी पत्नी सविता (30) और करीब तीन महीने की बेटी शिविका के रूप में हुई है। सौरभ सिंह नेगी गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात सेना के जवान थे।

 

 

इसके अलावा राजेश सिंह रावत (35), उनकी सात वर्षीय बेटी रक्षिता, रिंकी गोसाईं (30) और उनकी चार वर्षीय बेटी वामिका की भी इस हादसे में मौत हो गई। एक ही हादसे में सात लोगों की मौत से उत्तराखंड में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहां एक घर से आबकारी विभाग ने बरामद किया विदेशी इंपोर्टेड शराब का जखीरा, हुआ मुकदमा दर्ज

 

 

 

कार के मलबे में फंसे शव, बचाव दल को करनी पड़ी मशक्कत

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। प्रशासन और बचाव दल ने राहत कार्य शुरू किया। टक्कर के बाद कार के मलबे में शव बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकालने में बचावकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भुज के जीके जनरल अस्पताल भेज दिया गया।

 

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद सेना के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते अपराध और गन कल्चर पर हाईकोर्ट सख्त, गृह सचिव और डीजीपी से दो हफ्ते में प्लान तलब

 

 

पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, हादसे में घायल लोगों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

 

 

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।