उत्तराखण्डकुमाऊं,

रामनगर में बाघ का खूनी हमला: मां और चचेरे भाई के सामने 22 वर्षीय युवक को जंगल में घसीट ले गया बाघ, दो घंटे बाद मिला शव

रामनगर न्यूज– उत्तराखंड के रामनगर में बाघ के हमले से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। फाटो वन क्षेत्र में बाघ ने मां और चचेरे भाई के साथ काम कर रहे 22 वर्षीय युवक पर अचानक हमला कर दिया। बाघ उसे घसीटकर जंगल के भीतर ले गया। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ जंगल में युवक की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद हुआ। घटना के बाद वन गुज्जर परिवारों में दहशत का माहौल है।

 

 

मां और चचेरे भाई के साथ काम कर रहा था दिलशाद

यह भी पढ़ें 👉  जीजीआईसी दौलिया में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर फाटो वन गुज्जर खत्ते में कॉर्बेट की एंटी पोचिंग चौकी के पास दिलशाद (22) पुत्र मोहम्मद गुलाम मुस्तफा अपनी मां नूरजहां और चचेरे भाई इमरान के साथ काम कर रहा था। इसी दौरान जंगल से निकले बाघ ने अचानक दिलशाद पर हमला कर दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, बाघ उसे घसीटकर जंगल के भीतर ले गया।

 

 

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण

बाघ के हमले के बाद परिजनों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को घटना की सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ जंगल में युवक की तलाश में जुट गई। करीब दो घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद दिलशाद का शव जंगल के भीतर बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- डीएम नैनीताल अब हर गुरुवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में सुनेगी जनता की समस्याएं।

 

 

सफारी सड़क से निकलकर आया था बाघ

मृतक के मामा मोहम्मद याकूब ने बताया कि बाघ सफारी वाली सड़क से निकलकर आया था। उसने अचानक दिलशाद पर हमला किया और उसे घसीटकर जंगल के भीतर ले गया। हमले की रफ्तार इतनी तेज थी कि युवक को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

 

 

उत्तरी फाटो बीट के कक्ष संख्या 43 में हुई घटना

फाटो रेंज अधिकारी कृपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना उत्तरी फाटो बीट के कक्ष संख्या 43 में हुई है। वन गुज्जर परिवार जंगल में काम कर रहा था, इसी दौरान बाघ ने युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम समेत अन्य जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूल की वैन में लगी अचानक आग, ड्राईवर की सूझबूझ से बची 18 बच्चों की जान

 

 

परिजनों को मिलेगा नियमानुसार मुआवजा

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ पुनीत तोमर ने बताया कि मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर जंगलों में रहने वाले वन गुज्जर परिवारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जंगल में रोजमर्रा के काम और मवेशियों की देखभाल के लिए जाने वाले परिवारों के सामने बाघ और अन्य वन्यजीवों के हमले का खतरा बना हुआ है।