उत्तराखण्ड

लालकुआं में भाजपा मंडल प्रभारी हरीश आर्य का भव्य स्वागत, राजनाथ सिंह की सभा को सफल बनाने की अपील

लालकुआं न्यूज– भाजपा के नव नियुक्त लालकुआं मंडल प्रभारी हरीश आर्य का पहली बार क्षेत्र में आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से आर्य का अभिनंदन करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया आज से हुई शुरू, पहले दिन ग्राम प्रधान, BDC के इतने बिके नामांकन पत्र

 

 

इस मौके पर हरीश आर्य ने आगामी 6 नवंबर को हल्द्वानी में आयोजित केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की विशाल जनसभा को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सभा क्षेत्र के विकास, संगठन की मजबूती और जनता की अपेक्षाओं को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कार्यक्रम सिद्ध होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा के नकलची अभ्यर्थियों पर कार्यवाही जारी, अब इतनो पर लगा 5 साल के लिए प्रतिबंध

 

आर्य ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिकतम संख्या में जनसभा में पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराने का आग्रह किया।

 

 

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, मंडल महामंत्री बॉबी संबल, राजकुमार सेतिया, वरिष्ठ नेता पवन चौहान, लालचंद सिंह, हरीश नैनवाल, अभिषेक सिंह, विधायक प्रतिनिधि गोविंद राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष तारा पांडे सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एसडीएम परितोष वर्मा ने नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बने तीन रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण