उत्तराखण्डकुमाऊं,

पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी मैक्स जीप, 8 की मौत, 3 घायल

पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरी एक मैक्स जीप थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली कोचिंग एक्सीडेंट के बाद उत्तराखंड में एक्शन, सुरक्षा मानकों पर खरा न उतरने पर होगी विधिक कार्यवाही

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और घायलों को खाई से बाहर निकालकर इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

 

 

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन मुवानी से बोकटा गांव की ओर जा रहा था। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और परिजनों को सूचना दी जा रही है।

 

 

जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। वहीं, घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (शर्मसार) यहां रहते हुए शर्मसार, सौतेले पिता ने पुत्री को ही बना डाला हवस का शिकार, आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार।