उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- कांवड़ यात्रा के दौरान युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, पत्नी से विवाद के चलते चाकू से काटा गला

हरिद्वार न्यूज़– कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार आए हरियाणा के एक युवक ने पारिवारिक तनाव के चलते आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि रोहतक निवासी प्रवीण कुमार अपनी पत्नी से विवाद के कारण मानसिक रूप से परेशान था। सोमवार को ज्वालापुर क्षेत्र में यात्रा पूरी कर लौटते समय उसने अचानक चाकू से अपना गला काट लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, तीन की मौत, 26 घायल

 

 

घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य कांवड़ यात्रियों ने तुरंत उसे रोका और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल प्रवीण को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी में ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने गले पर टांके लगाए। समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई और अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- कल सीएम धामी का शहर में रोड सो, ये रहेगा शहर का डायवर्जन प्लान

 

 

ज्वालापुर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि युवक मानसिक तनाव में था और पत्नी से चल रहे विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। युवक के स्वजनों को सूचना दे दी गई है और वे रोहतक से हरिद्वार के लिए रवाना हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भारी बारिश और रेड अलर्ट के बीच इस जिले के सभी स्कूल-कॉलेज 14 अगस्त को बंद रहेंगे

 

 

पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और कांवड़ यात्रियों में भी हलचल मच गई।