उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 67 सड़कें बंद, कई नदियों का जल स्तर बढ़ा

देहरादून/बागेश्वर – उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून और बागेश्वर जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों के लिए तेज बारिश और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पहाड़ी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के भी आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ पार्षद व उसके समर्थकों की गुंडागर्दी, चार बुलडोजर समेत 12 वाहनों में की तोड़फोड़, मजदूरों को पीटा, पुलिस मामले की जांच में जुटी

 

 

बारिश के चलते प्रदेशभर में 67 सड़कें बंद हो गई हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, प्रभावित जिलों में चमोली (15), पौड़ी (15), पिथौरागढ़ (9), उत्तरकाशी (5), रुद्रप्रयाग (5), बागेश्वर (5), देहरादून (4), नैनीताल (3), टिहरी (3), और अल्मोड़ा (3) सड़कें मलबा गिरने या जलभराव के कारण बंद हैं। इन सड़कों को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - यहां नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में हत्या, पति फरार, पुलिस जांच में जुटी

 

 

🌊 नदियों के जल स्तर में उतार-चढ़ाव

राज्य में भारी बारिश के बाद कई नदियों का जल स्तर बढ़ गया है, जबकि कुछ नदियों में गिरावट देखी गई है।

जल स्तर बढ़ा: जोशीमठ में अलकनंदा, पिथौरागढ़ में सरयू, नौ गांव में यमुना, शारदा बैराज में शारदा नदी।

जल स्तर घटा: धारचूला में काली, जौलजीबी में गोरी, ऋषिकेश में गंगा, रामनगर में ढेला नदी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(दुखद खबर) यहां युवक को पहाड़ी में सेल्फी लेना पड़ा भारी, पहाड़ी से गिर कर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

स्थिर जल स्तर: मदकोट, चौखुटिया, कपकोट, बागेश्वर, हरिपुरा बैराज, कोसी, तुमड़िया बांध, फीका बैराज, गौला और नानक सागर बैराज।

 

 

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क अवरोध, और नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि जैसी संभावित मुश्किलों के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।