उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

हल्द्वानी-(बड़ी खबर) कृषि एवं कृषक मंत्री गणेश जोशी हल्द्वानी में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव के भव्य तैयारी में जुटे

देहरादून न्यूज़- देहरादून में श्री अन्न महोत्सव की सफलता के बाद अब कृषि मंत्री गणेश जोशी हल्द्वानी में आयोजित होने वाले श्री अन्य महोत्सव की भव्य तैयारी में जुट गए हैं। इस अन्न महोत्सव में जहां नैनीताल उधम सिंह नगर सहित कुमाऊं के अन्य जिलों से 15000 किसान पहुंचने की उम्मीद है तो वहीं देश के गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट सहित कई कैबिनेट मंत्री व अधिकारी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, इन पांच जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

वही कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के अलावा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 07 अक्टूबर को हल्द्वानी में आयोजित श्रीअन्न महोत्सव के सम्बन्ध में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से अजय टम्टा को मिल सकती है मोदी कैबिनेट में जगह, बुलावा आया

ज्ञात हो कि आगामी 07 अक्टूबर को हल्द्वानी में आयोजित श्रीअन्न महोत्सव में देश के गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट सम्मिलित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) UKPSC ने भर्ती परीक्षाओं को लेकर जारी किया संशोधित परीक्षा कलेंडर