उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी-(बड़ी खबर) भारी बारिश के चलते हल्द्वानी की सभी नेहरे ओवरफ्लो हुई, रोडो पर आया पानी, अब तो डराने लगी बारिश, देखे वीडियो।

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी में भारी बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया है। यहाँ जगह-जगह नहर ओवरफ्लो हो रही हैं । वही नगर निगम की कई टीमें शहर में लगी हैं। भारी बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

हल्द्वानी में सुबह से लगातार बारिश हो रही है। शाम के समय से मूलाधार बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रकसिया नाले से लेकर कलसिया नाला अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। हल्द्वानी के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में जलभराव की स्थिति धीरे-धीरे बनने लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में 749 अतिथि शिक्षकों को मिली नई तैनाती

वही प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। नहरों का पानी अब सड़कों पर आने लगा है, ऐसे में आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया है। कई जगह पर पानी घरों में घुस गया है। वही हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के आवास की तरफ भी पानी नहर से होते हुए आ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल ने की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी — लंबित विवेचनाओं पर फटकार, बेहतर प्रदर्शन करने वाले 9 कर्मियों को किया सम्मानित

फिलहाल प्रशासन के अधिकारी लगातार क्षेत्र में बने हुए हैं और लोगों से अपील की जा रही है कि वह बेवजह बारिश में अपने घरों से बाहर ना निकले, क्योंकि मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग न्यूज़) उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-IFS और PCS अधिकारियों के तबादले